BREAKING NEWS

राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾वित्त विधेयक 2023 संसद से मंजूर, हंगामे के बीच राज्यसभा ने लौटाया◾CM Yogi ने कहा- 'सारस के लिए विकसित किये जाएं विशेष पार्क'◾इजराइल: PM नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त, न्यायपालिका में बदलाव की योजना पर जताया था विरोध ◾ईडी की जांच में आईसीडीएस भर्ती में कुछ अनियमितताएं पाई गईं◾

हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, एक लापता

हिमाचल प्रदेश से एक दर्दनाक हादसे की ख़बर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, लाहौल स्पीति जिले के शिंकुला-दारचा मार्ग पर बीते रविवार की शाम को हिमस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है तथा एक मजदू के लापता होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, कम तापमान तथा लो विजिबिलिटी की वजह से घंटो तक चल रहे खोज अभियान को रोक दिया गया था जिसे आज (सोमवार) सुबह फिर शुरू किया गया।   

तीन दिहाड़ी मजदूर बर्फ में दब गए थे 

अधिकारियों ने बताया कि जिले के चीका गांव में हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन दिहाड़ी मजदूर बर्फ में दब गए। राज्य आपदा अभियान केंद्र के अनुसार, नेपाल के राम बुद्ध और चंबा के निवासी राकेश के शव बरामद हो गए हैं, जबकि नेपाल निवासी पासंग छेरिंग लामा (27) लापता हैं और उनके बर्फ में दबे होने की आशंका है।

बचाव अभियान को अंजाम दिया

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, स्वास्थ्य अधिकारियों और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों से लैस एक दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान को अंजाम दिया। रात में तापमान और दृश्यता कम होने के कारण बचाव अभियान रोक दिया गया था, जो सोमवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा।