देहरादून : अब दूनवासी नेपाल से देहरादून और देहरादून से नेपाल का सफर आसान तरीके से तय कर पाएंगे। अब उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें नेपाल तक जाएंगी। दिल्ली और देहरादून से एक-एक बस का हर दिन आवागमन होगा और देहरादून से एक-एक बस का हर दिन आना जाना होगा। इससे दोनों देशों के बीच सफर और भी आसान हो जाएगा।
परिवहन सचिव शैलेश बगौली की अध्यक्षता में हुई राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में देहरादून आईएसबीटी से नेपाल के महेंद्र नगर और दिल्ली के आनंद विहार से महेंद्र नगर तक बस सेवा शुरू करने पर सहमति बनी। बसों का संचालन उत्तराखंड परिवहन निगम एवं महाकाली सेती यातायात व्यवसायी समिति की ओर से किया जाएगा। शुरुआत में एक-एक बसें चलाई जाएंगी। बाद में इसकी संख्या में इजाफा होने की भी संभावना है।
परिवहन निगम का मामूली चपरासी निकला 100 करोड़ से ज्यादा का मालिक, इस छोटी सी गलती से फंस गया
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड परिवहन निगम के एक-एक बस दिल्ली और देहरादून से चलाई जाएगी। इसके बाद अन्य दूसरे रूटों पर भी बस सेवा शुरू की जाएगी। इंडो-नेपाल बस सेवा शुरू होने से लाखों की आबादी को फायदा मिलेगा। इस बस सेवा को शुरू करने के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच बसें चलाने की बात कही थी। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए एसटीए की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें नेपाल तक जाने से दोनों देशों के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। इसके साथ ही निगम की आमदनी में भी इजाफा होगा। उत्तराखंड परिवहन निगम की दो बसों को नेपाल तक चलाए जाने की बात पर सहमति बनी है।


Download Android App
Download iOS App



