मसूरी : उक्रांद ने कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में आकर शहीद स्थल पर खटीमा-मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की व कहा कि जिन सपनों को लेकर राज्य का निर्माण किया गया था उसे पूरा करने में कांग्रेस व भाजपा की सरकारें विफल रही हैं। उक्रांद केद्रीय नेतृत्व के साथ राज्य भर से आये कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर जाकर खटीमा गोली कांड व मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं शहीदों की प्रतिमाओं व चित्रों पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में उक्रांद की अहम भूमिका रही लेकिन सत्ता गलत हाथों में जाने के कारण राज्य निर्माण के मुददों से भटक गया है। आज शहीदों के सपने साकार नहीं हो पा रहे हैं वहीं शहीदों के कातिल आज भी खुले आम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की लड़ाई उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के विकास के लिए लड़ी गई थी।
शहीदों की अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब
राज्य के बेराजगारों के हाथों को काम देने व पलायन रोकने के लिए की गई थी लेकिन आज राज्य निर्माण माफियाओं की आराम गाह बन गया है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के जल जंगल व जमीन पर बाहरी लोगों का कब्जा हो गया है। माफिया हर क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि उक्रांद सत्ता में आता तो राज्य में धारा 371 लागू की जाती।