महाराष्ट्र में सातारा लोकसभा उपचुनाव में हार झेलने वाले भाजपा नेता उदयनराजे भोसले ने शुक्रवार को कहा कि वह भले ही चुनाव हार गए हैं, लेकिन वह अभी “खत्म” नहीं हुए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भोसले को राकांपा नेता श्रीनिवास पाटिल के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भोसले ने मराठी में ट्वीट किया, “आज हार गया हूं, लेकिन अभी रुका नहीं हूं। जीत नहीं मिली लेकिन खत्म भी नहीं हुआ हूं।”
उदयनराजे भोसले ने 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में उनके लिए मतदान करने वाले लोगों और अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। भोसले 2019 में चुनाव जीतने के बाद राकांपा और संसद सदस्यता छोड़कर पिछले महीने भाजपा में शामिल हुए थे और फिर से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



