मुंबई-नासिक राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एक रिश्तेदार की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह बताया। हादसा मंगलवार की रात नासिक के सिन्नार में हुआ। नासिक (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त ठाकरे की रिश्तेदार वीना करांदे और छह अन्य संबंधी एसयूवी में सवार होकर शिर्डी से लौट रहे थे।
आरती ने कहा कि ऐसा लगता है कि एक संकरे पुल से गुजरते वक्त कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण वाहन सड़क किनारे पलट गया। इसमें करांदे समेत चार लोग घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को नासिक के अस्पताल ले जाया गया जहां वीना करांदे के पति अजय करांदे की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।


Download Android App
Download iOS App



