महाराष्ट्र में बीजेपी की पूर्व सहयोगी रही शिवसेना उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवारों को खड़ा करेगी। शनिवार को लखनऊ में शिवसेना नेताओं की बैठक में फैसला हुआ कि पार्टी राज्य की सभी सीटों यानी 403 से चुनाव लड़ेगी। अपने फैसले पर एक दिन बाद ही यूटर्न लेते हुए शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि पार्टी सिर्फ 100 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी।
संजय राउत ने रविवार को कहा कि, “हम उत्तर प्रदेश में करीब 100 सीटों (कुल 403 सीटों) पर चुनाव लड़ेंगे, जो अगले साल होगी। गोवा में हम 20 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, हम गठबंधन कर सकते हैं”। गुजरात सीएम विजय रुपानी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, यह बीजेपी का अंदरूनी मामला है।
विजय रूपाणी के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन?, विधायक दल की बैठक में आज फैसला
संजय राउत का ये बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही शिवसेना ने घोषणा की है कि वह अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों के लिए उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि शिवसेना ने विधानसभा चुनाव के लिए किसी राजनीतिक गठबंधन की घोषणा नहीं की है, लेकिन उन्होंने भविष्य में किसी राजनीतिक दल से हाथ मिलाने की संभावना का संकेत दिया है।
सूत्रों ने कहा कि शिवसेना कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए तैयार है क्योंकि कांग्रेस पहले से ही महाराष्ट्र में उसकी सहयोगी है। महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार बनने के बाद शिवसेना और बीजेपी के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। इसके अलावा, यूपीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी आने वाले दिनों में छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी, जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले कहा था कि पार्टी गठबंधन के विचार के लिए ‘खुली’ है।


Download Android App
Download iOS App



