उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सिक्किम राज्य दिवस पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य ने कई क्षेत्रों में भारत की प्रगति को समृद्ध किया है। उल्लेखनीय है कि 16 मई 1975 को सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सिक्किम दिवस की बधाई। प्रतिभाशाली और दयालु लोगों के गृह राज्य सिक्किम ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को समृद्ध किया है।’’ प्रधानमंत्री ने जैविक खेती जैसे क्षेत्रों में सिक्किम की प्रगति को रेखांकित किया जिसकी सभी जगह प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि वह आने वाले वर्षों में सिक्किम की प्रगति के लिए प्रार्थना करते हैं।
Greetings on Sikkim’s Statehood Day. Home to talented and compassionate people, Sikkim has enriched national progress in many sectors. Sikkim’s progress in areas like organic farming have been admired all over. Praying for Sikkim’s progress in the years to come.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2020
अपने संदेश में उप राष्ट्रपति नायडू ने कहा, ‘‘ सिक्किम दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्म के लिए विख्यात सिक्किम भारत का पहला पूर्ण जैविक कृषि राज्य है, जिसने प्रकृति के साथ जीना सिखाया। स्वस्थ,समृद्ध और खुशहाल सिक्किम के लिए सभी सिक्किमवासियों को मेरी शुभकामनाएं।’’
Greetings to the people of Sikkim on their Statehood Day!
Known for its natural beauty & rich spiritual heritage, Sikkim is India’s first fully organic State, demonstrating the importance of living in harmony with nature.
My best wishes for a happy, healthy & prosperous #Sikkim pic.twitter.com/svpuETOtdv
— Vice President of India (@VPSecretariat) May 16, 2020