सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों हद बयां करते है। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के गुना का है। जहां एक महिला को उसके पति समेत ससुराल वालों ने एक रिश्तेदार को कंधे पर बिठाकर तीन किलोमीटर तक चलने के लिए मजबूर किया। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मामले में पुलिस का कहना है कि आदिवासी महिला के साथ उसके ही ससुराल वालों द्वारा ये हरकत की गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को यह मामला सामने आया था। वीडियो में दिख रहा है कि महिला एक किशोर को अपने कंधे पर बिठाकर चल रही है और उसके आसपास कुछ डंडे और क्रिकेट बैट लेकर चल रहे हैं। न्यूज़ एजेंसी ने इस घटना का वीडियो भी साझा किया है।
#WATCH: A video went viral of a woman who was made to walk in MP’s Guna while carrying a boy on shoulders. She had allegedly left her husband for someone else. Angered by this, her relatives also allegedly beat her
“Case registered. 3 of 4 accused arrested,” said SP Guna(15.02) pic.twitter.com/LWTE9gwNWy
— ANI (@ANI) February 16, 2021
वायरल वीडियो में दिख रहे लोग महिला को गालियां देते हुए, मजाक बनाते और पीटते दिख रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को अरेस्ट किया है। गुना के एसपी राजेश कुमार मिश्रा ने कहा, ‘पुलिस ने सिरनी थाने में महिला के पति, ससुर, देवर और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इसके अलावा बांसखेड़ी गांव के सभी निवासियों के खिलाफ जानबूझकर महिला का उत्पीड़न करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। अब तक तीन लोगों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है।’ बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय पहले अपने पति से आपसी सहमति के साथ अलग हुई थी और एक अन्य शख्स के साथ रह रही थी।
जानकारी के मुताबिक, महिला ने शिकायत में बताया कि वह आपसी सहमति से अपने पति से अलग हो गई थी और दूसरे के साथ रिश्ते में रह रही थी। पिछले हफ्ते महिला के पूर्व पति के परिवार के लोग दूसरे गांव से आए उसके घर आए और मारपीट कर उसका जलूस निकाला। यह वाकया गुना के बांसखेड़ी गांव में घटित हुआ है।
वीडियो में नजर आता है कि हथियारों और डंडों और क्रिकेट बैट लिए हुए ग्रामीण महिला को पीछते हैं और कई उसे अपमानित करते हैं और अपशब्द कहते हैं। एक लड़का महिला के कंधों पर सवार है और महिला को जबरन चलने के लिए मजबूर किया जाता है।