अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दो बहनों और दिल्ली के एक डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कारवाई है। दर्ज एफआईआर को सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कोर्ट की अवहेलना बताया है। रिया ने पहली बार सुशांत के परिवार के खिलाफ कोई कदम उठाया है।
विकास सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, लगता है कि मुंबई का बांद्रा पुलिस स्टेशन रिया का दूसरा घर है, हर छोटे-छोटे मौके पर भाग कर वहां जाती हैं और शरण लेती हैं जैसे कोई अपने घर में शरण लेता है। बांद्रा पुलिस ने जो FIR दर्ज की है वो बिल्कुल बेबुनियादी और अवैध है।
कंगना से जुबानी जंग करने वाले संजय राउत का हुआ प्रमोशन, बनाये गए शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता
उन्होंने कहा, रिया चक्रवर्ती जो इस FIR के माध्यम से कहना चाह रही हैं वो CBI को अपने बयान में दे सकती थीं और CBI को लगता तो उस पर अपनी चार्जशीट में विचार करता। दूसरी FIR जो दर्ज कार्रवाई है वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बिल्कुल मान्य नहीं है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सीधी अवहेलना है।
विकास सिंह ने कहा कि ‘एफआईआर दर्ज करने में जैसे मुंबई पुलिस ने आईपीसी और एनडीपीएस के सेक्शनों को भर दिया है जैसे लगता है कि उनको रिया को पुलिस स्टेशन से खुश करके भेजना था। इस पर हम गंभीर कार्रवाई करेंगे।’
इससे पहले सोमवार को विकास सिंह ने शिकायत को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मुंबई पुलिस का इस मामले में कोई अधिकार क्षेत्र नहीं रह गया है और ऐसा मुंबई पुलिस के अधिकार क्षेत्र को बनाये रखने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत अपने आप में एक अपराध है। यह जांच को मोड़ने और पटरी से उतारने की एक चाल है।
दरअसल, रिया ने सोमवार को सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह समेत सभी लोगों पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का केस दर्ज कराया है।