मध्यप्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय के समीप एक मारुती कार में आज अचानक आग लग गयी। हादसे के तुरंत बाद मारुती सवार लोगों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मारूती सवार लोग खंडेरा वाली माता के दर्शन कर भोपाल लौट रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल निवासी गणेश विश्वकर्मा रायसेन जिले की खंडेरा वाली माता के दर्शन करके अपने घर वापस भोपाल लौट रहे थे।
तभी भोपाल रोड पर सदालतपुर के पास अचानक गाड़ से धुआं निकला और देखते ही देखते गाड़ को आग ने अपनी अगोश में ले लिया। गाड़ में तीन महिलाओ सहित दो बच्चे परिवार के साथ थे। ग्रामीणों के मदद से कांच तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



