स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई क्षेत्र के निदेशक समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक खुला पत्र लिखा है जिसमें अपने पति के लिए न्याय की मांग की है। हाई-प्रोफाइल क्रूज ड्रग्स मामले में जबरन वसूली के आरोपों के बाद वानखेड़े एक राजनीतिक तूफान के केन्द्र में आ गए हैं, जिसमें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। समीर विभागीय सतर्कता जांच का सामना कर रहे हैं।
मराठी आदमी के न्याय हक के लिए लड़ने वाली शिवसेना को देखते हुए एक मराठी लड़की बड़ी हुई
माननीय उद्धव ठाकरे साहेब @CMOMaharashtra पत्रास करण की … pic.twitter.com/0VJxURk5oi
— Kranti Redkar Wankhede (@KrantiRedkar) October 28, 2021
पत्र में क्रांति ने लिखा कि बचपन से मराठी आदमी के न्याय हक के लिए लड़ने वाली शिवसेना को देखते हुए एक मराठी लड़की बड़ी हुई। इसलिए मुझे आप पर पूरा विश्वास है कि आप कभी मुझ पर और मेरे परिवार के खिलाफ अन्याय नहीं होने देंगे।
बाला साहब ठाकरे और छत्रपति शिवाजी से सीखा कि किसी पर अन्याय करो मत
उन्होंने कहा कि मैंने बाला साहब ठाकरे और छत्रपति शिवाजी से सीखा कि किसी पर अन्याय करो मत, खुद पर अन्याय सहो मत। उसी के मद्देनजर आज मैं अकेले मेरे निजी जीवन पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ मजबूती से खड़ी हूं और लड़ रही हूं जिसमें मुझे आपका साथ चाहिए।
सोशल मीडिया पर मौजूद लोग सिर्फ मजा ले रहे है
क्रांति ने आगे लिखा कि सोशल मीडिया पर मौजूद लोग सिर्फ मजा ले रहे है और किड़किडी कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि मैं एक कलाकार हूं। राजनीति मुझे नहीं समझती और मुझे उसमें पड़ना भी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा इसमें कुछ भी सम्बंध ना होते हुए रोज सुबह हमारी इज्जत उतारी जाती है।”
एक महिला और उसके परिवार पर निजी हमले ये कितने निचले स्तर की राजनीति है
वानखेड़े की पत्नी ने कहा कि एक महिला और उसके परिवार पर निजी हमले ये कितने निचले स्तर की राजनीति है। ये उनके विचारों से रोजाना हम तक पहुंच रही है. आज वो नहीं है, पर आप हैं उनकी परछाई हम आपने देखते हैं। आप हमारा नेतृत्व कर रहे हैं और मुझे आप पर पूरा विश्वास है आप कभी मुझ पर और मेरे परिवार पर अन्याय नहीं होने देंगे। इसलिए एक मराठी व्यक्ति होने के नाते आज आपकी तरफ़ अपेक्षा से देख रही हू। आप योग्य न्याय करे ऐसी विनती है। आपकी बहन क्रांति रेडकर।


Download Android App
Download iOS App



