पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से पुलिस ने छह महिलाओं समेत सात रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार रोहिंग्याओं को आज अदालत में पेश किया गया। बुधवार दोपहर एनजेपी स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन से सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और राज्य पुलिस के बीच सहयोग से सात लोगों को हिरासत में लेने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।
गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी
रोहिंग्या लोगों की गिरफ्तारी वैध दस्तावेजों के बिना भारत में उनके कथित अवैध प्रवेश के लिए की गई है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों को एक गुप्त सूचना मिली कि सात रोहिंग्या बांग्लादेश से भारतीय सीमावर्ती राज्य असम में दाखिल हुए हैं और फिर नयी दिल्ली के रास्ते में एनजेपी से एक ट्रेन पर सवार हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार एकमात्र पुरुष की पहचान म्यानमार नागरिक मोहम्मद जुबैर (34) के रूप में की, लेकिन महिलाओं की पहचान तुरंत नहीं हो सकी। उनकी उम, 20 से 40 साल के बीच है।
नौकरी की तलाश में आए थे भारत
गिरफ्तार रोहिंग्या ने कहा कि वे नौकरी की तलाश में भारत आए थे। सभी सात विदेशी नागरिकों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए जलपाईगुड़ जिला अदालत ले जाया गया।