पश्चिम बंगाल में इस समय चुनाव का दौर चल रहा है। बावजूद राज्य में राजनितिक हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बीजेपी उम्मीदवार अशोक डिंडा पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। इस हमले के बाद उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी मुहैया कराई गई है।
आरोप है कि पूर्व क्रिकेटर और मोयना विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार अशोक डिंडा कि कार पर चुनाव प्रचार के दौरान लाठियों और पत्थरों से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि डिंडा को चोटें आई हैं। उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। डिंडा ने हमले को लेकर ट्विटर पर वीडियो और फोटो भी पोस्ट किया।
नंदीग्राम चुनाव : मतदान वाले दिन केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां होंगी तैनात
डिंडा के मैनेजर ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी नेता करीब 4:30 पर रोड शो से लौट रहे थे। तभी सैकड़ों गुडों ने लाठी, रॉड और पत्थरों के साथ उनपर हमला कर दिया। गाड़ी पर पत्थर फेंके गए, जिससे डिंडा के कंधे में चोट लगी है। डिंडा के मैनेजर ने बताया, ”घटना मोयना बाजार के सामने हुई, जब हम रोड शो से लौट रहे थे। वहां एक टीएमसी का स्थानीय गुंडा शाहजहान अली था और उसके साथ सौ से ज्यादा लोग थे।
उन्होंने लाठी, रॉड और ईंटों से हमला कर दिया। उन्होंने सभी रास्ते जाम कर दिए थे और बचने का कोई रास्ता नहीं था। दादा (डिंडा) बीच वाली सीट पर बैठे थे सौभाग्य से अपना सिर उस समय नीचे कर लिया जब एक बड़ा पत्थर शीशा तोड़ते हुआ अंदर आया।”
उन्होंने बताया कि घटना के बाद डिंडा के कंधे में बहुत दर्द है। टीएमसी ने आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि यह बीजेपी की अंदरुनी लड़ाई का नतीजा है। टीएमसी के जिला अध्यक्ष अखिल गिरी ने कहा, ”बीजेपी के पुराने नेता डिंडा को उम्मीदवार के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने उस पर हमला कर दिया। इस घटना से टीएमसी का कुछ लेनादेना नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



