पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक जारी है। बीते दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में हुई टूटफूट के बाद बीजेपी को झटका लगा है। बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मोंडल खान तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।
पश्चिम बंगाल की बिशुनपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद सौमित्र ने पत्नी के टीएमसी में शामिल होने पर अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘मुझसे बातचीत के बगैर ही पत्नी ने यह फैसला लिया है।’ वहीं सुजाता ने कहा है कि घर के मामले घर में ही रहने चाहिए।
तृणमूल सांसद सौगत राय और प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुईं सुजाता ने कहा, मैंने राज्य में पार्टी को ऊपर लाने का काम किया था, लेकिन अब बीजेपी में कोई सम्मान नहीं है। एक महिला होने के नाते, मेरे लिए पार्टी में रहना मुश्किल था।
सुजाता ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े अपने पति सौमित्र खान की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सौमित्र के लिए आक्रामक प्रचार किया था।


Download Android App
Download iOS App



