BREAKING NEWS

राजस्थान में मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार को लेकर BJP नेता ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग◾काले कपड़े पहनकर आए सदन में कांग्रेस नेता, लोकसभा में जोरदार हंगामे के कारण कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित◾अखिलेश का BJP पर हमला, कहा- हाथरस रेप पीड़िता के परिवार को नौकरी के नाम पर ठगना 'मानसिक दुष्कर्म' से कम नहीं◾अयोग्यता विवाद पर भाजपा को करारा जवाब देने के लिए राहुल गांधी 5 अप्रैल को कर्नाटक का करेंगे दौरा ◾मुसलमानों द्वारा रामकथा सुनाने के आमंत्रण पर बोलें धीरेंद्र शास्त्री, 5 साल जिंदा रहा तो सब कहेंगे हरि-हरि◾ जामिया हिंसा मामला: 11 लोगों को बरी करने के खिलाफ दिल्ली पुलिस की याचिका पर HC कोर्ट में आज सुनवाई◾PM मोदी ने सांसदों को सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने की दी हिदायत ◾RSS प्रमुख से मिले नाराज मुस्लिम नेता, विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वालों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से खफा◾ राजधानी में एक बार फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, बढ़ रहा है पॉजिटिविटी रेट, डॉक्टर ने दिए ये संकेत◾तुच्छ लोगों की ओछी राजनीति : निष्कासन नोटिस पर कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी से कहा◾महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा, मुंब्रा में मनसे के कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर रोक◾BJP Parliamentary Meeting: संसदीय दल की बैठक में जेपी नड्डा ने किया PM मोदी का अभिनंदन◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ का किया दौरा ◾BJP ने बिल्कीस बानो के दोषियों के साथ किया मंच साझा, BRS ने अपराधियों को सम्मानित करने का लगाया आरोप◾स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- PM मोदी का अपमान करते करते ओबीसी समाज का अपमान कर रहे राहुल गांधी ◾राहुल गांधी के अदालती मामले पर राखी जा रही है नज़र : अमेरिकी अधिकारी ◾नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की पूजा करने से दूर हो जाते हैं सारे तंत्र-मंत्र, ऐसे करें पूजा◾फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस को जमीन बेचने के आरोप में भाजपा नेता अमेठी से गिरफ्तार◾आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾

पश्चिम बंगाल: गोलीबारी की वारदात पर भाजपा ने ममता को लिया आड़े हाथ, कहा- राज्य की कानून व्यवस्था अत्यंत दयनीय

पश्चिम बंगाल की सरकार में काबिज तृणमूल कांग्रेस राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर बनी हुई है। ऐसे में एक बार भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जुबानी हमला किया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था अत्यंत खराब है तथा गोलीबारी की घटनाएं आम बात हो गई हैं। दक्षिण कोलकाता में एक व्यवसायी पर किये गए हमले का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि लोग डरे हुए हैं।
घोष ने यहां भाजपा कार्यालय पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया, “असामाजिक तत्वों द्वारा गोलीबारी की घटनाएं राज्य के विभिन्न हिस्सों में रोज हो रही हैं लेकिन पुलिस पर सत्तारूढ़ दल के नेताओं का दबाव होने के चलते वह कार्रवाई नहीं कर रही है।” पुलिस ने बताया कि गोर्की सदन के एल्गिन क्षेत्र में आधीरात को मोटरसाइकिल सवार 15-18 लोग आए और उन्होंने पंकज सिंह नामक व्यवसायी पर गोली चलाई जिसके बाद एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को शक है कि यह व्यावसायिक दुश्मनी का मामला है।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने अमेरिका के विशेष जलवायु दूत जॉन केरी के साथ बैठक की, जानिए किन विषयों पर हुई चर्चा

घोष ने अखबार में छपे उत्तर प्रदेश सरकार के एक विज्ञापन पर भी तृणमूल कांग्रेस पर चुटकी ली जिसमें उत्तर प्रदेश के विकास को दर्शाने के लिए कोलकाता के एक फ्लाईओवर के चित्र का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य के विकास के लिए क्या किया है। उन्होंने आरोप लगाया, “गिरोह और कट मनी के अलावा कुछ नहीं किया गया। उन्होंने केवल केंद्र सरकार की परियोजनाओं का नाम बदलकर उन्हें अपना नाम दे दिया है।”
भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा इकाई 17 सितंबर को लोगों की सेवा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाएगी। उन्होंने कहा कि इस मौके पर राज्य में रक्तदान शिविर आयोजित किये जाएंगे, दिव्यांगों को सहायता दी जाएगी और मोदी की उब्लब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।