लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

कौन होगा हिमाचल का नया बॉस? प्रतिभा सिंह रेस में सबसे आगे, पार्टी हाईकमान को दिया संदेश

प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनाव में वीरभद्र सिंह के नाम और काम पर वोट मांगे गए है। जनता भी पूर्व मुख्यमंत्री के विकास मॉडल पर कांग्रेस को सत्ता में लेकर आई है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में ग्रैंड ओल्ड पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद से ही मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा तेज हो गई हैं। कांग्रेस हाईकमान किसे सीएम की कुर्सी पर बिठाएगा यह आज शाम तक साफ होने की उम्मीद है। इसी बीच  हिमाचल कांग्रेस की प्रमुख प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश कर चुकी है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनाव में वीरभद्र सिंह के नाम और काम पर वोट मांगे गए है। जनता भी पूर्व मुख्यमंत्री के विकास मॉडल पर कांग्रेस को सत्ता में लेकर आई है। उन्होंने आगे कहा, पार्टी हाईकमान भी इस बात को जानता है और वह मुख्यमंत्री पद पर विचार करते हुए इसे नजरअंदाज नहीं करेगा। 
कांग्रेस आज शिमला स्थित राजीव भवन में महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। जिसमे पार्टी के शीर्ष नेताओं के अलावा सभी 40 नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे। इसी बैठक में सभी विधायक मुख्यमंत्री के नाम पर अपनी राय रखेंगे। हालांकि अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। बता दें कि सीएम पद की रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के अलावा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू सबसे आगे हैं। इनके अलावा पार्टी के दिग्गज नेता धनीराम शांडिल और कुलदीप सिंह राठौर के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। 
कांग्रेस में बगावत होने के आसार 
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने अभी तक अपनी सरकार बनने के बाद राजपूत समुदाय से आने वाले व्यक्ति को ही मुख्यमंत्री बनाया है। जिनमे डॉ. यशवंत सिंह परमार, रामलाल ठाकुर और वीरभद्र सिंह जैसे दिग्गज शामिल है। हालांकि इस बार देखना होगा की कांग्रेस हाईकमान किस वर्ग को अवसर देती है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, अगर प्रतिभा सिंह के नाम पर सहमति बनती है तो पार्टी में बगावत होने के आसार बढ़ जाएंगे और कांग्रेस परिवारवाद के आरोपों में फिर घिर जाएगी।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − fourteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।