BREAKING NEWS

आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने क्यों बनाया सुकांता मजूमदार को नया प्रदेश अध्यक्ष?

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया है। वहीं दिलीप घोष के स्थान पर सुकांत मजूमदार को पश्चिम बंगाल भाजपा की कमान सौंपी गई है। राज्य में दिलीप घोष की अगुवाई में  विधानसभा चुनाव हुए थे।भाजपा ने पश्चिम बंगाल प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए डॉ सुकांता मजूमदार को नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल के बालूरघाट लोकसभा क्षेत्र से सासंद डॉ सुकांता मजूमदार को प्रदेश भाजपा की कमान थमा दी है।

अब तक पश्चिम बंगाल में भाजपा की कमान संभालने वाले लोकसभा सांसद दिलीप घोष को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर राष्ट्रीय राजनीति में लाया गया है। दरअसल, विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी से चुनाव हारने के बाद से ही भाजपा से नेताओं का पलायन शुरू हो गया है। छोटे कार्यकर्ता, विधायक से लेकर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री तक भाजपा का दामन छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल से भाजपा के टिकट पर दो बार लोकसभा चुनाव जीते बाबुल सुप्रियो ने भी भाजपा को बॉय-बॉय करके टीएमसी को ज्वाइन कर लिया। भाजपा के नेता लगातर यह कह रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में उनके नेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है और डर के मारे उनके कार्यकर्ता और नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। लेकिन नेताओं के बीच मची भगदड़ को लेकर भाजपा आलाकमान चिंतित भी था। पार्टी के आला नेताओं के मुताबिक प्रदेश संगठन और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए नई ऊर्जा का संचार करना और नया चेहरा देना जरूरी लग रहा था और इसी को देखते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा संगठन में बदलाव का यह फैसला किया गया।

डॉ सुकांता मजूमदार को फिलहाल भाजपा ने सिक्किम भाजपा का प्रभारी और उत्तर बंगा क्षेत्र का सह-संयोजक भी बना रखा था।इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश को लेकर भी एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। हाल ही में उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने वाली बेबी रानी मौर्य को भी पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। आगरा में सक्रिय राजनीति कर चुकी बेबी रानी मौर्य को दोबारा से सक्रिय राजनीति में लाकर भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ हासिल करना चाहती है।