BREAKING NEWS

Excise policy scam में आज तीसरी बार K. Kavita से ED कर सकती है पूछताछ ◾ Weather : 3 साल बाद राजधानी दिल्ली में पड़ी 24 घंटे जोरदार बारिश, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम◾Delhi Assembly: स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भरद्वाज ने दिया बड़ा बयान, कहा- दिल्ली का बजट रोकना 'शर्मनाक'◾Share market : मजबूत वैश्विक रुख के बीच शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty में तेजी◾ CM केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र , दिल्ली का बजट न रोकें◾आज का राशिफल (21 मार्च 2023)◾महाराष्ट्र: सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल ली वापस, पुरानी पेंशन के बराबर मिलेगा लाभ◾केरल: अस्पताल में महिला के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, आरोपी अरेस्ट◾JDU चीफ ललन सिंह बोले- भाजपा देशभक्ति और देशद्रोह की परिभाषा तय नहीं कर सकती◾World Happiness Report 2023: टॉप पर फिनलैंड, भारत की रैंकिंग यहाँ जानें.!◾‘राहुल ने कुछ भी गलत नहीं कहा...’, महिलाओं के यौन उत्पीड़न वाले बयान पर बोले उमर अब्दुल्ला ◾उमेश पाल हत्याकांड: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, शूटर मोहम्मद गुलाम के मकान पर चला बुलडोजर ◾खालिस्तान पर वार... Amritpal फरार, चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर, जानें अब तक क्या-क्या हुआ? ◾पंजाब सरकार निर्दोष सिख युवकों की गिरफ्तारी करना बंद करे - SGPC प्रमुख◾‘10 लाख नौकरियों का ऐलान...BJP को बताया 40% कमीशन की सरकार’, कर्नाटक में राहुल ने फूंका चुनावी बिगुल ◾UP power strike: बिजली हड़ताल नुकसान पर HC सख्‍त, सरकार से मांगा हिसाब; कहा-लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं◾MSP मांग को लेकर किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से की मुलाकात◾PM आवास योजना में हुई अनियमितताओं को लेकर ED की महाराष्ट्र के 9 जगहों पर छापेमारी ◾Delhi Assembly: विधानसभा में मनीष सिसोदिया को लेकर हुआ हंगामा, AAP को BJP ने भी पोस्टर से दिया जवाब◾कर्नाटक में BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद विजय संकल्प यात्रा रद्द◾

तीन राज्यों में खाता भी नहीं खोल सके यशवंत सिन्हा, केरल में द्रौपदी मुर्मू को मिला 1 वोट

राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा पर भारी मतों से जीत हासिल की हैं। लेकिन कई राज्य ऐसे रहे जंहा दोनों को वोट लेने के लिए काफी निराशा का सामना करना पड़ा।विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तो देश के तीन राज्यों में एक भी वोट हासिल नही हो पाया। मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति बनने के लिए निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 फीसदी से अधिक वोट हासिल किए। 

तीन राज्यों में द्रौपदी मुर्मू का क्लीन स्वीप 

तीन राज्य ऐसे रहे, जहां मुर्मू ने क्लीन स्वीप किया। आंध्र प्रदेश, नगालैंड और सिक्किम में उन्हें 100 फीसदी वोट मिले। मूर्म को आंध्र प्रदेश में उन्हें इतने वोट मिलना अहम है क्योंकि यहां भाजपा सत्ता में नहीं है। पूर्वोत्तर राज्यों में अधिकांश दल केंद्र सरकार के समांकित ही चलते हैं । इसलिए द्रौपदी मुर्मू के लिए यहा वोट जुटाने में आसानी हो गई। 

पूर्वोत्तर राज्यों में द्रौपदी के लिए पड़ा एकतरफा मत

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय में भी मुर्मू के पक्ष में शानदार वोटिंग हुई। एनडीए उम्मीदवार ने अरुणाचल में 93.2%, मणिपुर में 90%  और मेघालय में 85.5% वोट हासिल किए। वहीं, मिजोरम में मुर्म के समर्थन में 72.5% और त्रिपुरा में 69.5% मत पड़े।

विपक्षी दलों की सत्ता वाले राज्यों में द्रौपदी पर भारी पड़े यशवंत सिन्हा  

विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भी कुछ राज्यों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें केरल में 99.3% और तेलंगाना में 97.4% वोट हासिल हुए। सिन्हा ने जिन छह अन्य राज्यों में मुर्मू से ज्यादा वोट हासिल किए, उनमें छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल हैं। 

केरल में द्रौपदी मुर्मू को सिर्फ एक वोट 

वामदल शासित राज्य केरल में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को केवल एक वोट ही मिल सका। केरल में वाम दल की सरकार हैं। जंहा कांग्रेस विपक्षी दल की भूमिका हैं, दोनों दलों का विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन था। ऐसे  में द्रौपदी मुर्मू को केरल ना के बराबर ही उम्मीद थी।