वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगनमोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रविवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात की। रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में 175 सीटों में से 151 सीटों पर और लोकसभा की 25 सीटों में से 22 सीटों पर जबर्दस्त जीत मिली है।

सूत्रों ने कहा कि रेड्डी ने मोदी से मुलाकात के दौरान आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने, राज्य की आर्थिक स्थिति तथा केन्द्र से कोष मिलने जैसे मुद्दों पर बातचीत की। मोदी से मुलाकात के बाद रेड्डी आंध्र भावन के अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। वह 30 मई को विजयवाड़ा में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



