बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खुद से 10 साल छोटे कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। आपको बता दे कि अभी हाल ही में सोनम कपूर ने शादी की है वही , इस साल नवंबर में दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की खबरें भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस कड़ी में एक और बॉलीवुड सुपरस्टार का नाम जुड़ गया है।
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही निक जोनास के साथ सगाई करने वाली हैं। निक और प्रियंका इस साल जुलाई के अंत में या अगस्त की शुरूआत में सगाई कर सकते हैं। वही ये भी कहा जा रहा है कि निक को भारत लाने का आईडिया प्रियंका चोपड़ा का था और वो चाहती थीं कि निक और मधु चोपड़ा साथ मिलकर सगाई के सिलसिले में बात कर सकें।
प्रियंका और निक को लॉस एंजेलिस में भी कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। इन सबके बीच अचानक निक का भारत आकर प्रियंका की मां से मिलना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।
बता दे कि गोवा में प्रियंका के परिवार के साथ निक पूरी मस्ती कर रहे हैं जिसकी पहली तस्वीर अब सामने आ गई है।
इस वायरल तस्वीर में निक और प्रियंका परिवार के साथ लंच करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में निक प्रियंका के ठीक बगल में बैठे हैं। निक ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है तो वहीं प्रियंका सफेद और ग्रे रंग का टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। वायरल फोटो में प्रियंका की छोटी बहन परिणीति भी नजर आ रही हैं।
प्रियंका का भारत आकर निक को तुरंत अपनी मां से मिलवाना कहीं ना कहीं उनके रिश्ते पर मुहर जरूर लगा रहा है। इसके साथ ही प्रियंका और निक की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।
भारत आते ही प्रियंका, निक और मधू चोपड़ा को ब्रांद्रा के फेमस रेस्टोरेंट में देखा गया। जिसके बाद निक ने सोशल मीडिया पर बारिश में भीगते हुए प्रियंका का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
Nick Jonas posted this video of Priyanka Chopra via #IGStories . ?❤ #NickJonas pic.twitter.com/RPRd7iRvDK
— Nick Jonas Fandom (@NickJonasUPD) June 22, 2018
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।