लोहड़ी पर्व पर आज राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नई फसल के आगमन पर मनाया जाने वाला यह पर्व नई ऊर्जा का संचार करता है। हमें इस ऊर्जा को ऐसे कार्यों में लगाना चाहिए जिससे समाज में सौहार्द और समरसता बनी रहे।
वसुंधरा राजे ने कहा है कि इस पर्व पर सभी को हमारी संस्कृति के मूल्यों और सामाजिक रीति-रिवाजों के महत्व को बचाए रखने तथा इसे नई पीढ़ तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।