वैसे तो हर इंसान अपनी लाइफ में कभी ना कभी डेटिंग पर जरूर जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डेटिंग पर जाने के लिए भी कुछ टिप्स जरूरी होते हैं जी हाँ , आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसे ही एक स्कूल एक बारे में जहां सीखते है डेटिंग करना।
क्या आप को मालूम है कि कामयाब डेटिंग के लिए आप को अच्छे से डांस करना आना चाहिए? ऐसे में अगर आपको डांस नहीं आता तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अब चिंता करने की कोई बात नहीं है। क्योंकि चीन का एक स्कूल लोगों को कामयाब डेटिंग की ट्रेनिंग देता है।
आपको बता दे की चीन जनसंख्या के लिहाज़ से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। यहां लड़कों की तादाद लड़कियों के मुक़ाबले ज़्यादा है। इसकी वजह चीन की वन चाइल्ड पॉलिसी रही, जिसमें लोगों को एक ही बच्चा पैदा करने की इजाज़त थी।
बता दे कि इससे चीन में सेक्स रेशियो बिगड़ गया है। और आज के चीनी युवाओं की मुश्किल ये है कि लड़कियों को डेटिंग के लिए रिझाने के लिए, सख़्त मुक़ाबला करना पड़ रहा है। इसीलिए वहां डेटिंग स्कूल और कोचिंग खुल रहे हैं।
चीन की राजधानी बीजिंग में एक ऐसा ही स्कूल ‘लव एनर्जी’, चलाते हैं, यी कुई उर्फ मोका ‘ मैजिक कार्ड ‘। वो कहते हैं कि डेटिंग एक परफेक्ट डांस की तरह है। कभी आपको साथी को अपनी ओर खींचना होता है, तो कभी उसे दूर धकेलना होता है। इस दौरान उसके प्रति लगातार संवेदनशील होना पड़ता है। बता दें कि लव कोचिंग का क्रेज चीन में बहुत बढ़ रहा है।
लव कोचिंग का क्रेज़ चीन में बहुत बढ़ रहा है। इसका ऑनलाइन कोर्स करेंगे। तो 30 डॉलर प्रति महीने में भी हो जाएगा। और आप क्लास में जाकर लव और डेटिंग के बारे में ख़ुद को बेहतर बनाना चाहते हैं। तो आपको महीने में 4500 डॉलर तक ख़र्च करने पड़ सकते हैं।
यी कुई कहते हैं कि उनके ज़्यादातर ग्राहक 23 से 33 बरस की उम्र के बीच के हैं। हालांकि सबसे छोटा युवक 19 बरस का है। तो एक 59 बरस के जवां मर्द भी हैं। जो डेटिंग के हुनर में महारत हासिल कर के लड़कियां पटाना चाहते हैं।
वही , कोचिंग के दौरान लड़कों को मेकओवर किया जाता है। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिए अच्छी तस्वीरें खींची जाती हैं। साथ ही लड़कों को काबे डान नाम की जापानी तकनीक सिखाई जाती है। जिसमें किसी लड़की के पीछे दीवार पर हाथ रखकर उसे इम्प्रेस किया जाता है। वो बताते हैं कि लड़के अक्सर लड़कियों से बात करने में हिचकते हैं। क्योंकि उन्हें इंकार का डर सताता रहता है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।