जम्मू & कश्मीर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है आपको बता दे कि कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान हिम बिंदू से नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कश्मीर में कल से अगले कुछ दिनों तक बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है। कश्मीर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान हिम बिंदू से नीचे ही दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस और उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा और उत्तर कश्मीर के गलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र करगिल रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि निकटवर्ती लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।