Lok Sabha Elections 2024: सीएम केजरीवाल लखनऊ पहुंचे, आज सुबह 10 बजे सपा दफ्तर से करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Lok Sabha Elections 2024: सीएम केजरीवाल लखनऊ पहुंचे, आज सुबह 10 बजे सपा दफ्तर से करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Published on

UP News :  प्रदेश में बचे हुए तीन चरणों के लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में गठबंधन को मजबूती देने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस आज सुबह 10 बजे लखनऊ में होगी।

सीएम केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए मिली अंतरिम जमानत के बाद यह उनकी इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस संयुक्त प्रेसवार्ता में भी भाजपा पर निशाना साधेंगे। इस लोकसभा चुनाव में केजरीवाल पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अरविंद केजरीवाल 17 मई को राहुल गांधी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं।

इससे पहले इंडिया गठबंधन के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव ने बुधवार को भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान खरगे ने कहा कि यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है कि यह हमारे देश के भविष्य को बचाने वाला चुनाव है। हमारे अधिकारों को सुरक्षित रखने वाला चुनाव है। हमें अपने देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाना है नहीं तो हम दोबारा गुलाम बन जाएंगे।

बता दें कि आम आदमी पार्टी यूपी में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। संजय सिंह ने सीएम केजरीवाल के पक्ष में आवाज बुलंद करने के लिए अखिलेश यादव का धन्यवाद किया था। अखिलेश यादव ने सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से फोन पर हाल चाल ही भी जाना था। यूपी में अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।

इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आज यूपी के दौरे पर रहेंगे। मोदी पूर्वांचल की चार लोकसभा क्षेत्रों आजमगढ़, जौनपुर, भदोही और प्रतापगढ़ में सभा करेंगे। पीएम सबसे पहले आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त सभा को आजमगढ़ के निजामाबाद रोड स्थित बड़ागांव हुसैनगंज फरिया में सभा करेंगे। इस सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Punjab Kesari
www.punjabkesari.com