Vijay Sinha: पॉलिटिकल आईसीयू में विपक्ष, कांग्रेस सुविधानुसार करती है लोकतंत्र का उपयोग

Vijay Sinha: पॉलिटिकल आईसीयू में विपक्ष, कांग्रेस सुविधानुसार करती है लोकतंत्र का उपयोग

Vijay Sinha

Vijay Sinha: भाजपा आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मना रही है। मंगलवार को जगह-जगह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। बिहार के बेगूसराय जिला पंहुचे राज्य सरकार के स्वास्थ्य और कृषि मंत्री मंगल पांडे ने पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Highlights
. Vijay Sinha ने किया कांग्रेस पर पलटवार
. कहा पॉलिटिकल आईसीयू में है विपक्ष
. कांग्रेस सुविधानुसार करती है लोकतंत्र का उपयोग

Vijay Sinha ने किया कांग्रेस पर पलटवार

भाजपा(Vijay Sinha) आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मना रही है। मंगलवार को जगह-जगह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इस दौरान आपातकाल को लेकर मंगल पांडे ने कहा कि विपक्ष सदमे में है। विपक्ष पॉलिटिकल आईसीयू में है। क्या करना है, उनको समझ में नहीं आ रहा है। देश की जनता ने इस लोकसभा चुनाव में उनको पराजित किया और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश दिया है।

bihar politics who is vijay kumar sinha new deputy cm of bihar- Bihar: कौन  हैं विजय सिन्हा? बिहार की नई सरकार में बनेंगे डिप्टी सीएम, RSS से है पुराना  नाता | Jansatta

Vijay Sinha ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि विपक्ष हताशा और निराशा में अनर्गल बयानबाजी कर रहा हैं। संविधान की पुस्तक के लेकर लोकसभा में जा रहे हैं। जिनकी नेता इंदिरा गांधी ने 1975 में देश के अंदर संविधान को खत्म करने का काम किया था, लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया था, वे लोग जब संविधान किताब लेते हैं तो हंसी आती है। कांग्रेस के लोगों के लिए आज का दिन देशवासियों से माफी मांगने का दिन है। आपातकाल को लेकर कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस सुविधानुसार करती है लोकतंत्र का उपयोग

लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राज्य के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को अपनी सुविधा के अनुसार उपयोग करती है और लोकतंत्र की दुहाई देती है। लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है, मगर कांग्रेस हमेशा परंपरा को तोड़ती है। कांग्रेस इस बार भी इसी तरह का प्रयास कर रही है, मगर वह सफल नहीं होगी।

बिहार के लिए अभिशाप हैं लालू यादव : विजय सिन्हा - Anugamini

वहीं दूसरे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए पहली बार चुनाव होना स्थापित लोकतांत्रिक परंपराओं को शर्मसार करने वाली घटना है। इंडिया गठबंधन के नेता देश के विकास में योगदान देना नहीं चाहते हैं। देश की जनता से जिन्हें लोकसभा चुनाव में हरा दिया, वो लोग सरकार बनाने का सपना पाले बैठे है। देश, संविधान और लोकतंत्र के साथ विपक्ष जिस तरह मजाक कर रहा है, उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 6 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।