लुधियाना-मोगा : मोगा के इलाके नत्थूवाला गर्बी से 3 कि.मी की दूरी पर स्थित गांव डेमरू खुर्द बाघा पुराना का 24 वर्षीय जवान जोकि अरूणांचल प्रदेश के रियांग सीमाओं के नजदीक अपनी सेवाएं निभा रहा था कि डयूटी के दौरान शहीद होने की खबर मिलते ही समस्त इलाके में शोक सी लहर है। आसपास के दर्जनों गांवों के लोग उसके वारिसों के साथ संवेदनाएं प्रकट करने हेतु इकटठे हो रहे है। उक्त जवान की मृतक देह कल तक गांव पहुंच जाने की संभावना है। उसकी मृत्यु के सही कारणों का खबर भेजे जाने तक पूरी तरह पता नहीं लग सका। लेकिन कहा जा रहा है कि उसकी मौत पेट्रोलिंग के दौरान हुई है। शहीद जवान का नाम लखबीर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह है, जिसकी अभी शादी एक पहले ही हुई थी और वह कुछ साल पहले ही सिख पलटन सेना में बतौरे सिपाही भर्ती हुआ था। इस घटित अनहोनी घटना के कारण समस्त इलाके में शोक स्ंतृप्त है।
– सुनीलराय कामरेड