लुधियाना : पिछले दिनों पंजाब की आर्थिक राजधानी के नाम से विख्यात महानगर लुधियाना में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 3 और आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है।
इन आरोपियों पर चलती आटो के दौरान किराये के लिए कमरा ढूंढ रही महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे थे। यह आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए थे। इनमें से महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए एक को पहले ही पक ड़ लिया था, वहीं अब तीन और को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अभी भी फरार है।
पुलिस को दिए बयान में 22 साल की महिला ने बताया है कि 7 फरवरी को वो कमरा किराये पर लेने के लिए गांव मानगढ़ गई थी। वहां मास्टर ढाबे पर एक महिला ने उसे राजू नाम के व्यक्ति से मिलाया, जिसने 9 फरवरी को सुबह साहनेवाल चौक पर बुलाया।
करीब साढ़े 10 बजे राजू ने उससे एडवांस मांगा तो उसने पैसे नहीं लेकर आने की बात कही तो राजू ने उसे ऑटो रिक्शा में बिठा लिया। पहले कोहाड़ा तो फिर वहां से समराला चौक ले आया। वहां ऑटो में चार और लोग सवार हो गए। पांचों ने उसे जबरदस्ती मुंडियां कलां में ले जाकर चलते ऑटो में सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया, जिससे महिला बेहोश हो गई। होश आया तो खुद को गांव लखोवाल स्थित पीर बाबा जाहर बली की मजार के निकट पाया। वहां से लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल प्रशासन की तरफ से सूचना पाकर थाना कूमकलां पुलिस ने वहां पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए। इसके बाद 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक कोहाड़ा निवासी राम नारायण को पक ड़ा, जो जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर का रहने वाला है। राम नारायण उन लोगों में शामिल था, जिन्हें राजू ने समराला चौक से अपने साथ लिया था। आज तीन और को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
– सुनीलराय कामरेड