पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिद्धू की पॉज़िशन अब कमज़ोर हो गई है जो पहले थी वो नहीं रही है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भी आड़े हाथों लिया।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने समोवार को बोलते हुए कहा, सिद्धू की पॉज़िशन कमज़ोर हो गई है जो पहले थी वो नहीं रही है। मंत्री बनना और मुख्यमंत्री बनना दोनों अलग है…एक मंत्रालय चलाना अलग है और सरकार चलाना अलग, चन्नी की एक लीमिट है और वो उस लीमिट तक पहुंच चुका है, वे उससे ज़्यादा नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि चन्नी की लड़ाई सिद्धू के साथ है, तो वे लड़ते रहें। किसी को घबराहट होती है तभी वो और किसी सीट से लड़ता है। पंजाब को सुरक्षित सरकार की ज़रुरत है। मुख्यमंत्री चेहरे पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
चरणजीत चन्नी होंगे कांग्रेस के CM उम्मीदवार? पार्टी नहीं देना चाहती दलबदल का विकल्प, जानें पूरा गणित
गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस में चली कलह के बीच पिछले साल सितंबर महीने में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद और कांग्रेस से इस्तीफा दिया। पार्टी से खुद को अलग करने के बाद उन्होंने अपनी खुद की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया। कैप्टन अमरिंदर ने विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन किया है।