रेप के आरोप में बाबा राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा के पंचकूला में राम रहीम के गुंडों ने जमकर आतंक मचाया था। पंचकूला हिंसा के बाद से फरार चल रहा राम रहीम का खास गुर्गा पवन इंसा अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। देशद्रोह के आरोपी पवन इंसा को SIT ने पंजाब के लालरू से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक , गुरमीत राम रहीम के मामले में फैसला सुनाए जाने से पहले डेरा सच्चा सौदा में हुई 45 सदस्यीय कमेटी की बैठक में भी रमेश तनेजा भी शामिल था। रमेश तनेजा पर आरोप है कि इसी बैठक में पंचकूला हिंसा की साजिश रची गई थी। गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद उसने भी हिंसा फैलाया था।
हरियाणा पुलिस की SIT को रमेश तनेजा के फतेहाबाद में होने की सूचना मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले डेरा के प्रवक्ता पवन इंसां को पंजाब के मोहाली के लालडू से पकड़ा गया था।
वही , अब राम रहीम का राजदार पवन पुलिस के कब्जे में है। पवन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को राम रहीम और हनीप्रीत के कई और राज खुलने की उम्मीद है।