लुधियाना-फरीदकोट : जालंधर और मोगा में धमाकों के बाद जिंदा बम मिलने के बाद अब पंजाब के कोटकपूरा में सेबों की एक पेटी में सेबों पर भारत विरोधी लिखे नारें प्राप्त होने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। जानकारी के मुताबिक इन सेबों की पेटियों की सप्लाई कश्मीर से हुई है। जिनपर पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लिखे गए है।
शहर की एक फल विक्रेता की दुकान से मिले यह सेब शहर में चर्चा का विषय बने हुए है। स्मरण रहे कि फरीदकोट से सिर्फ 12 कि.मी. की दूरी पर पड़ते कोटकपूरा में नरेश कुमार ने सुबह सवेरे फलों की दुकान से सेब खरीदे थे।
प्रचारक ज्ञानी ठाकुर सिंह की टिप्पणी से लोगोंवाल ने जताई आपत्ति
जब उसे सेबों में कुछ अजीब लगा तो उसने ध्यान से देखा तेा पैरो तले जमीन खिसक गई। यही नहीं इन सेबों में मूसा मूसा जाकिर मूसा बी अंग्रेजी के बड़े शब्दों में लिखा हुआ था।
इस मामले को पंजाब पुलिस के अधिकारियों और जिला प्रशासन के ध्यान में लाया गया । खरीददार नरेश कुमार ने बताया जब उसने इस नारे लिखे सेब देखे तो कोटकपूरा के डीएसपी और एसपीडी केा सौंप दिए। लोगों ने मंाग की कि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उधर फल विक्रेता ने बताया कि उसने शहर के थोक फल व्यापारी से 10 पेटियां सेबों की खरीदी थी, जिनमें से 5 पेटियां लाते ही खुल गई। इनमें से 2 सेब निकले है।