पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा हो गई है, अरविंद केजरीवाल ने आज आप के सीएम चेहरे का ऐलान करते हुए भगवंत मान के नाम पर मुहर लगा दी है। बता दें कि एक हफ्ते पहले अरविंद केजरीवाल ने ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान शुरुआत की थी। जिसमें पंजाब की जनता आना मन चाहा मुक्यमंत्री उम्मीदवार चुन सकती थी। इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने एक नंबर भी जारी किया था जिस पर कॉल करके लोग अपनी राय दे सकते थे।
भगवंत मान ही होंगे AAP के मुक्यमंत्री उम्मीदवार
केजरीवाल के ऐलान के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर भगवंत मान ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की 21 लाख से ज्यादा आबादी ने अपनी राय दी ओर तकरीबन 93 प्रतिशत लोगों ने भगवंत मान को ही अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में चुना जबकि 3 फीसदी लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पसंद किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP का सीएम चेहरा भगवंत मान जी हैं।’ ये एलान करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को गले लगाकर बधाई दी।
मान ने ही केजरीवाल को दिया था ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान का सुझाव
बता दें कि इससे पहले भी भगवंत मान को ही मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में चुने जाने की बात कही जा रही थी। इस पर भगवंत मान ने कहा था कि केजरीवाल ने सुझाव दिया था कि उनके नाम को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाए। “हालांकि, मैंने सुझाव दिया कि राज्य के लोगों से पूछा जाना चाहिए की उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना है। केजरीवाल ने मेरा सुझाव मान लिया। लोगों को उनकी पसंद का सीएम दिया जाएगा।” केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के लिए पंजाब और उसके 3 करोड़ निवासी बहुत महत्वपूर्ण हैं।