पंजाब विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रंचड़ जीत के बाद आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान पंजाब सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह का आयोजन शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कला में किया गया हैं। शपथ समारोह के दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल मौजूद रहेंगे। इससे पहले शुक्रवार को भगवंत मान को विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भगवंत मान ने शनिवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। मालूम हो कि 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत के साथ 92 सीटों पर कब्जा जमाया था।
आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। भगवंत मान दो बार से लगातार पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से सांसद हैं। लेकिन इसके बावजूद सीएम चेहरा घोषित होने के बाद भगवंत ने धुरी विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत हासिल की हैं।
शपथ समारोह में चार लाख लोग शामिल होने कि संभावना
शपथ ग्रहण समारोह के लिए 100 एकड़ गेंहू की फसल बर्बाद कर मैदान बनाया गया हैं। लेकिन बताया जा रहा हैं किसानों से भावी सरकार ने बर्बाद फसल का मुआवजा देने की घोषणा दी हैं। लोग पीली पगड़ी में दिखाई दे रहे हैं। करीब चार लाख लोग भगवंत मान के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने का आंकलन किया गया हैं।
बसंती चोले में दिखगें एक लाख लोग
भगवंत मान ने अपने शपथ ग्रहण के लिए ड्रेस कोड का ऐलान किया है।. इसमें पुरुषों से पीली पगड़ी और महिलाओं से पीली शॉल/स्टोल पहनकर आने की अपील की गई हैं। इतना ही नहीं कार्यक्रम स्थल के पंडाल को भी पीले रंग से सजाया गया है. समारोह में चार लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है.