BREAKING NEWS

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धरमैया और शिवकुमार के नाम शामिल◾MP : कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शाह ने कांग्रेस की खिंचाई की◾अरुणाचल पहुंचे जी20 प्रतिनिधि, रविवार को जा सकते हैं तवांग◾राजनीति में उन लोगों की आवाज बनने के लिए आया हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते : वरुण गांधी◾TMC ने प्रवक्ताओं की नयी सूची जारी की◾सावरकर पर संग्राम: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM शिंदे का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस नेता खुद को क्या समझते हैं?◾‘कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की वापसी तय’... दावणगेरे में बोले प्रधानमंत्री मोदी◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾राहुल और तेजस्वी के समर्थन में उतरे ललन सिंह, BJP पर भड़के; बोले- देश में इमरजेंसी जैसे हालात◾PM Modi ने कहा - 'भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा'◾Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, केंद्रशासित प्रदेश में अगले साल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन◾राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस से दूर क्यों है नीतीश कुमार ◾दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदीप बड़वासनिया गैंग के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार◾महाराष्ट्र : BJP ने OBC का 'अपमान' करने के लिए राहुल गांधी का किया विरोध प्रदर्शन◾Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त◾ राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रविशंकर,कहा राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾शशि थरूर बोले- राहुल का अयोग्य ठहराया जाना भाजपा के लिए आत्मघाती गोल◾

पंजाब फतेह की तैयारी में जुटी भाजपा, कैप्टन और जाखड़ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एंट्री, जानें क्या है भगवा पार्टी का प्लान

देश के विभिन्न राज्यों में आगामी दिनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। जो 2024 के लोकसभा चुनाव का ब्लूप्रिंट होगा। आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तमाम दल अभी से एक्टिव हो गए हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी उन राज्यों में अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है, जिनमें वह पिछली बार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। बीते दिन भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ को अपनी टॉप बॉडी यानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करके पंजाब में नया दांव चला है। 

राज्य की 13 लोकसभा सीटों में से भाजपा के पास मात्र दो ही सीट है। गुरदासपुर से  सनी देओल और होशियारपुर से सोम प्रकाश सांसद है। जबकि कांग्रेस के पास 8 सीटे है। भगवा पार्टी पंजाब में  अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के लिए नए-नए प्रयास कर रही है। कैप्टन और जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह देना भी इसी का हिस्सा है। आपको बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज शामिल है। 

भाजपा में संगठनात्मक निर्णय लेने से लेकर उम्मीदवारों के सिलेक्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का फैसला सबसे अहम होता है। भाजपा का यह दांव पंजाब में कितना कारगर होगा यह तो 2024 के आम चुनाव में साफ हो जाएगा। आपको बता दें कि पंजाब में अभी तक मुकाबला कांग्रेस और भाजपा-शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन में होता था। लेकिन 2020 में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने अपने 24 वर्ष पुराने गठबंधन हो समाप्त कर दिया था। हालांकि पंजाब में अब कांग्रेस की जगह आम आदमी पार्टी ने ले ली है। 

कांग्रेस ने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में  कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। इसी उदहारण से आप कैप्टन की लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते है। लेकिन 2022 के चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन के बीच चले खींचतान ने कांग्रेस को पंजाब की सियासत से बेदखल कर दिया। अंतः अब यह देखना होगा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पार्टी को लाभ होगा या भाजपा-आप के बीच मुकाबला होगा। माना जाता है कि पंजाब की सियासत को अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ ने बारीकी से समझा है। जिसका लाभ अब भाजपा उठाना चाहती है।