पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 27 प्रत्याशियों के नाम हैं। इससे पहले पार्टी ने 34 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। भाजपा पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। कुल 117 सीटोंं में से भाजपा 65 , कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटोंं पर चुनाव लड़ेगी।
बीजेपी ने पंजाब में किसे कहां से दिया टिकट, देखें लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/2qKWLHupd1
— BJP PUNJAB (@BJP4Punjab) January 27, 2022
बीजेपी ने अब तक 61 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
पंजाब में बीजेपी ने अब तक 61 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पहली लिस्ट में 34 उम्मीदवारों को उतारा गया था। राज्य में बीजेपी का कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस के साथ गठबंधन है। अलायंस के तहत बीजेपी 65 सीटों पर लड़ रही है। वहीं कैप्टन की पार्टी के हिस्से में 37 सीटें आई हैं। सुखदेव सिंह ढींढसा की अकाली दल संयुक्त को 15 सीटें दी गई हैं। पंजाब की सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान है। वहीं वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।