लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

पंजाब में दिखा देशभक्ति का जज्बा, हिंदू- मुस्लिम-सिखों ने गणतंत्रता दिवस को किया सलाम

NULL

लुधियाना : 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देशभर में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर 69वें गणतंत्र पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया वही गुरूओं की धरती और पीर-पैगंमबरों की कर्मभूमि के नाम से विख्यात पंजाब में भी इस दिन शुक्रवार को पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के तहत देशभक्ति के जज्बे हिलौरे मारते दिखे। हर कोई इस दिन को एक सेलीब्रेशन की तरह मना रहा था। पंजाब के शाही नगर के नाम से विख्यात पटियाला में अपने गृह स्थल पर स्थित वाइपीएस ग्राउंड के स्टेडियम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को लहराया तो भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती शहर पठानकोट में पंजाब के राज्यपाल श्री वीपी बदनौर ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली।

शीत लहर और ठिठुरती ठंड के बीच चलती ठंडी हवाओं को नजरअंदाज करके लोग भारी संख्या में अपने-अपने शहरों -कस्बों और गांवों की पंचायती स्तरों पर मनाए जा रहे इस ध्वजारोहरण पर्व के दौरान भारी उत्साह में दिखे। राज्य के अन्य जिलों में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। लुधियाना में गणतत्रं दिवस के अवसर पर मनप्रीत सिंह बादल ने तिरंगा फहराया और इस अवसर पर अलग-अलग स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति के हुनर का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय झंडा फहराने की रस्म अदायगी के उपरांत मार्चपास्ट से सलामी ली। इस अवसर पर लुधियाना के डिप्टी कमीश्रर प्रदीप अग्रवाल और पुलिस कमीश्रर आरएन ढोके उपस्थित थे। इस दौरान 13 परेड टुकडिय़ों जिनमें महिला पुलिस अधिकारी भी थी जो महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के नारों को बुलंद कर रही थी।

गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने राज्यस्तरीय समारोह में पठानकोट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने विशिष्ट सेवा करने वाले लोगों और अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व और संविधान के सम्मान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सबको समान अधिकार और अवसर देता है। यह सर्वधर्म समभाव संदेश देता है। राज्यपाल ने स्वच्छ भारत अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभियान जन आंदोलन का रूप ले रहा है।

केंद्र सरकार सब का साथ मुहिम को बुलंद करने पर काम कर रही है। पंजाब के लोगों ने आतंकवाद का हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया। फिरकापरस्त ताकतों को कामयाब नहीं होने दिया। बार्डर पर लड़ रहे जवानों को सलाम किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राज्य सरकार की भी किसानी नीति को सराहा। परेड का नेतृत्व महिला डीएसपी दीपिका सिंह ने किया।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला के वाइपीएस ग्राउंड में आयोजित शानदार समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। समारोह में पुलिस, एनसीसी और एनएसएस के कैडरों ने मार्चपास्अ किया। विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने एक से बढक़र प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों को संदेश भी दिया। उन्होंने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और इसके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने इस मौके पर राज्य सरकार द्वारा जनता के हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुररदासपुर के सरकारी कालेज में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राज्य के अन्य मंत्रियों ने भी विभिन्न जिलों में झंडोत्तोलन किया। कैबिनेट मंत्री साधु सिंह ने अमृतसर में तिरंगा फहराकर लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने संगरूर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

– सुनीलराय कामरेड

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 14 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।