BREAKING NEWS

आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾

अमृतसर : राहुल ने दरबार साहिब में टेका माथा, CM चन्नी और सिद्धू भी रहे मौजूद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। अमृतसर पहुंचे राहुल ने आज स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद समर्थकों संग लंगर झका। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मौजूद रहे।

खराब मौसम के चलते राहुल के कार्यक्रम में देरी हुई है। तय से थोड़ी देर से अमृतसर पहुंचे राहुल की अगवानी मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिद्धू, दोनों उप मुख्यमंत्री ओनी सोनी तथा सुखजिंदर रंधावा, सांसद औजला और अधिकांश पार्टी उम्मीदवारों ने की। 

दरबार साहिब के बाद जलियांवाला बाग और बाल्मिकी मंदिर जाएंगे राहुल

एयरपोर्ट से दरबार साहिब पहुंचे राहुल ने मत्था टेका और समर्थकों संग लंगर भी खाया। दरबार साहिब से उनका जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और बाल्मिकी मंदिर जाने का कार्यक्रम है। उसके बाद उनका जालंधर में कार्यक्रम है लेकिन उनके देरी से आने के कारण और यहां के कार्यक्रमों में समय लगने के कारण वह जालंधर में पंजाब फतेह रैली को संबोधित करेंगे। 

राहुल वर्चुअल रैली को संबोधित करते समय राज्य के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से बात करेंगे तथा चुनाव के हालात का जायजा भी लेंगे। फतेह रैली को संबोधित करने के साथ राहुल पंजाब में चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार उनके आने से कांग्रेस में आपसी मतभेद दूर करने, पार्टी की मजबूती और प्रचार को बल मिलेगा। लंबे समय से अंतरकलह से जूझ रही कांर्ग्रेस को संबल मिलने से एकजुटता आयेगी।