कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से इनकार करने के बाद रविवार को कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि 2 से 3 घंटे के अंदर पंजाब के नए सीएम को लेकर फैसला लिया जाएगा।
अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अंबिका को सीएम बनाने की चाहत रखने वाली कांग्रेस इनकार के बाद अब प्रताप सिंह बाजवा, सुखविंदर सिंह रंधावा और रवनीत सिंह बिट्टू समेत अन्य नामों पर विचार कर रही है। इससे पहले पार्टी ने सुनील जाखड़ को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था, लेकिन अब पार्टी नेतृत्व उनके नाम विचार नहीं कर रही है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देर रात एक बैठक की जिसमें पार्टी नेता अंबिका सोनी, महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल मौजूद रहे। बैठक मध्यरात्रि के बाद समाप्त हुई।
शनिवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लंबे समय तक चली तनातनी के बाद अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और दो टूक कहा कि बार-बार विधायकों की बैठक बुलाए जाने से उन्होंने अपमानित महसूस किया, जिसके बाद पद छोड़ने का फैसला किया।
मुख्यमंत्री के बाद हुई विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया गया कि वह विधायक दल के नये नेता का चयन करें। यह नया नेता ही पंजाब का अगला मुख्यमंत्री होगा।