पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद सुनील जाखड़ ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ संसद में प्रिवीलेज मोशन लायेगी।
श्री जाखड़ ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि यह प्रस्ताव इसलिये लाया जायेगा क्योंकि श्री मोदी ने गत दिन धर्मशाला रैली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ किसानों की कर्ज माफी को लेकर झूठ बोला था।ऐसा करके उन्होंने लोगों को गुमराह किया और झूठी टिप्पणी की।
श्री जाखड़ ने कहा कि पूर्ववर्ती मनमोहन सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था।डा। मनमोहन सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता तथा सर्व मान्य नेता हैं।उनकी आर्थिक नीतियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाता है। इसके उलट भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव से पहले किसानों से जो वादे किये वे अभी तक पूरे नहीं किये।
शीत लहर का कहर जारी : पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस किया दर्ज
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का वादा किया लेकिन न तो उसे लागू किया और न ही किसानों को उनकी फसलों के सही दाम दिलवाये।आलू सड़कों पर बिखरा पड़ है तथा किसान दुखी है।
उन्होंने मोदी सरकार को जुमलेबाजों की सरकार करार देते हुये कहा कि लोगों के खातों में अब तक पंद्रह लाख रूपये नहीं आये।यह सरकार आम लोगों की न होकर विशेष लोगों की सरकार साबित हुई है क्योंकि विशेष लोगों को ही करोड़ की कर्ज माफी की।गरीब के कर्ज तो माफ हो नहीं सके।यह सरकार किसान विरोधी तथा अल्पसंख्यक विरोधी है।
उन्होंने कहा कि डा। सिंह देश के नेता हैं किसी पार्टी के नहीं।उन पर बनी फिल्म प्राइम मिनिस्टर से उनकी प्रतिष्ठा को धक्का लगा है और कांग्रेस इसे चलने नहीं देगी।यह भाजपा तथा आरएसएस की साजिश है।वह मांग करते हैं कि फिल्म की फंडिंग को लेकर जांच होनी चाहिये।
चुनाव के समय ऐसी फिल्में बनाये जाने के पीछे की साजिश साफ है लेकिन कोई कितनी कोशिश कर ले, डा। सिंह की छवि को धूमिल करने में कामयाब नहीं होगा। उनके अनुसार श्री मोदी को लेकर मिस्टर फेंकू फिल्म बनायी जायेगी।
श्री जाखड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से स्पष्टीकरण मांगा है कि वो अल्पसंख्यकों के साथ हैं या अल्पसंख्यक विरोधी मोदी सरकार के साथ है।बादल साहिब ने दरबार साहिब में जो सेवा की वो अपने बेटे की कारगुजारियों के कारण की।बादल साहिब आदरणीय नेता हैं लेकिन बेटे की कारिस्तानी के कारण उनकी प्रतिष्ठा को धक्का है।