लुधियाना-रूपनगर : रूपनगर पुलिस ने आज हैड वर्कस रूपनगर के नजदीक सरहंद नहर में पानी पर तैरती हुई प्रेमी जोड़े की लाशें बरामद की है, जिनके आपस में हाथ बंधे हुए थे और दोनों की आयु 30 -35 के बीच बताई जा रही है। मृतक युवक के दाएं हाथ पर सोनू लिखा है परंतु दोनों मृतकों की कोई अन्य पहचान नहीं हो पाई। प्रेमी जोड़े की लाशें बरामद होने से इलाके में काफी सनसनी पाई जा रही हैैैै।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नहर में तैरते हुए प्रेमी जोड़ों की यह लाशें बरामद हुई। पहली नजर में हाथ बंधे होने के कारण यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है और दोनों द्वारा हाथ बांधकर खुदकुशी की गई लगती है। मृतक लड़के के हाथ में चांदी का कड़ा पहना हुआ है और लड़की ने ब्राउन रंग सूट पहना था।
डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा ने कहा कि पुलिस ने दोनों की लाशें गोताखोरों की मदद से नहर से बाहर निकाल ली है और लाशें शिनाख्त करने के लिए 72 घंटे सिविल अस्पताल रूपनगर के शवगृह में रखकर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
– सुनीलराय कामरेड