लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

पंजाब चुनाव में ताल ठोकेंगे गुरनाम सिंह चढ़ूनी, संयुक्त संघर्ष पार्टी का किया गठन

चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने संयुक्त संघर्ष पार्टी नाम की अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी पंजाब चुनाव में ताल ठोकने को तैयार हैं। उन्होंने आज अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी है। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में चढ़ूनी ने अपनी पार्टी का ऐलान कर दिया है। उनका पार्टी का नाम संयुक्त संघर्ष पार्टी है।
पार्टी का ऐलान करते हुए चढ़ूनी ने कहा है कि उनकी पार्टी पूरे जोर-शोर के साथ पंजाब का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त संघर्ष पार्टी 2022 का पंजाब चुनाव सभी सीटों पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राजनीति प्रदूषित हो गई है। इसे बदलने की जरूरत है। 
1639813198 chaduni
चढ़ूनी ने कहा कि ज़्यादातर राजनैतिक पार्टियों पर पैसे वाले लोगों का क़ब्ज़ा है। देश में पूंजीवाद लगातार बढ़ता जा रहा है, अमीर और गरीब के बीच बड़ी खाई बन रही है। उन्होंने कहा कि पैसे वाले लोग गरीबों के लिए नीतियां बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जाति और धर्म से ऊपर होगी और धर्मनिरपेक्ष होगी।
किसान नेता ने कहा, संयुक्त संघर्ष पार्टी सब धर्मों, सब जातियों की पार्टी होगी। इस पार्टी में ग्रामीण, शहरी, मज़दूर, किसान, रहड़ी, पटरी के लोग शामिल होंगे। इसलिए, हम अपनी नई पार्टी संयुक्त संघर्ष पार्टी शुरू कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।