लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

पंजाब चुनाव में किसान संगठन ने किया बड़ा ऐलान, 22 यूनियनों के साथ मिलकर 117 सीटों लड़ेगे चुनाव

पंजाब के किसान संगठन विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। 22 किसान यूनियनों ने संयुक्त समाज मोर्चा बनाया है। यह मोर्चा पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 117 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगा।

पंजाब के किसान संगठन विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। 22 किसान यूनियनों ने संयुक्त समाज मोर्चा बनाया है। यह मोर्चा पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 117 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगा। पार्टी का नेतृत्व बलबीर सिंह राजेवाल करेंगे। चंडीगढ़ में इसका एलान किया गया। 
इस मोर्चे के प्रमुख चंडीगढ़ में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल होंगे। एक बयान में राजेवाल ने कहा, ‘पंजाब विधानसभा चुनाव  लड़ने के लिए एक नया ‘संयुक्त समाज मोर्चा’ बनाया गया है। 22 यूनियनों ने मिलकर यह फैसला लिया है। हमें व्यवस्था बदलने की जरूरत है। हम लोगों से इस मोर्चा का समर्थन करने की अपील करते हैं।
7 संगठनों ने लिया चुनाव से दूरी बनाने का फैसला
पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े करीब 22 संगठनों ने उतरने का फैसला लिया है। जबकि 7 संगठन ऐसे भी हैं, जिन्होंने चुनाव से दूरी बनाने का फैसला किया है। इनमें से एक जय किसान आंदोलन  भी है। इस संगठन ने कहा है कि वह किसान संगठनों द्वारा SKM के नाम से चुनावी मोर्चा गठन के विचार का समर्थक नहीं है और न ही किसी ऐसे प्रयोग का हिस्सा बनेगा।
चढ़ूनी भी बना चुके हैं पार्टी 
इससे पहले भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए संयुक्त संघर्ष पार्टी बनाई थी। चढ़ूनी गुट भी सभी 117 सीटों पर ताल ठोकेगा। उन्होंने पंजाब इकाई का अध्यक्ष अरशपाल सिंह को नियुक्त किया था। चढ़ूनी ने पंजाब में अफीम की खेती को वैध करने की भी पैरवी की थी। चढ़ूनी ने कहा था कि वे नशाखोरी के खात्मे के लिए पंजाब में काम करेंगे। गरीब का उत्थान मुख्य प्राथमिकता रहेगा। देश में पार्टियों की कमी नहीं है। नेताओं ने राजनीति को कारोबार बना लिया है। गरीब ज्यादा गरीब हो रहे हैं और अमीर ज्यादा अमीर। गरीबों के हालात खराब हैं। देश में पूंजीवाद का जन्म हो रहा है, इसका कारण राजनीतिक दल हैं।
   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।