लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

पंजाब कांग्रेस में फिर घमासान : सिद्धू ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, BJP ने ली चुटकी

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल में नये मंत्रियों के विभागों की घोषणा के थोड़ी देर के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
1632822981 sonia (1)
समझौता करने से इंसान के चरित्र का पतन होता है
सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेज का पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा की लेकिन यह भी कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे। पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले इस पत्र में सिद्धू ने कहा, ‘‘समझौता करने से इंसान के चरित्र का पतन होता है और वह पंजाब के भविष्य एवं पंजाब की भलाई के एजेंडे के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं। इसलिए वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन वह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे।’’

1632825656 screenshot 2

  


वो दो आयें नहीं ..एक चला गया ..छा गए गुरु

वहीं पंजाब में चल रहे उठापटक को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “वो दो आयें नहीं ..एक चला गया ..छा गए गुरु।” वही दूसरी ट्वीट में उन्होंने कहा कि “Students” के आने से पहले “गुरु” चला गया।
1632825668 screenshot 1

मैंने पहले ही कहा था कि वह पंजाब के लिए ठीक नहीं

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद मंगलवार को पार्टी नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि सिद्धू स्थिर व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “मैंने आपसे कहा था… वह स्थिर व्यक्ति नहीं है और सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए वह उपयुक्त नहीं है।”
मंत्रियों के विभागों के आवंटन में राय नहीं किये जाने से सिद्धू नाराज
उल्लेखनीय है कि चरनजीत सिंह चन्नी के मंत्रियों के विभागों की आज घोषणा की गयी है। समझा जाता है कि मंत्रियों के विभागों के आवंटन में राय नहीं किये जाने से सिद्धू नाराज हैं। इस बीच दिल्ली में एक दिलचस्प घटनाक्रम में  सिद्धू के राजनीतिक दांवपेंचों के नाराज हो कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह की केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की अटकलें चल रहीं हैं।
कैप्टन सिंह के दिल्ली के निजी दौरे पर हैं
हालांकि उनके निजी सहयोगी रवीन ठुकराल ने इन अटकलों से इन्कार किया है और कहा है कि कैप्टन सिंह के दिल्ली के निजी दौरे पर हैं। इस दौरान वह अपने कुछ दोस्तों से मिलेंगे और नये मुख्यमंत्री के लिए कपूरथला हाउस भी खाली करेंगे। इस पर किसी भी प्रकार के कयास लगाने की कोई जरूरत नहीं है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से सिद्धू की तकरार
बता दें कि बीते कुछ महीनों से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से सिद्धू की तकरार चल रही थी। बाद में कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया। माना जा रहा था कि पंजाब में कांग्रेस ने सबकुछ ठीक कर लिया है। हालांकि, अब सिद्धू ने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है।
वहीं दुसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नए मंत्रियों को मंगलवार को विभाग वितरित करते हुए अपने पास 14 विभाग रखे और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग एवं उपमुख्यमंत्री ओ पी सोनी को स्वास्थ्य विभाग का प्रभार सौंपा। चन्नी ने 20 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने स्थानीय सरकार एवं संसदीय मामलों के विभाग की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता ब्रह्म महिंद्रा को सौंपी।
मुख्यमंत्री के पास जो प्रमुख विभाग होंगे, उनमें बिजली, उत्पाद शुल्क, खनन एवं भूविज्ञान, पर्यावरण और नागरिक उड्डयन शामिल हैं। रंधावा को सहकारिता विभाग एवं कारागार विभाग का भी कार्यभार सौंपा गया, जबकि सोनी रक्षा सेवा कल्याण और स्वतंत्रा सेनानी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।