पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख प्रकट किया है। श्री बादल ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा कि श्रीमती दीक्षित अपने नम, तथा मिलनसार स्वभाव के अलावा आम व्यक्ति से गहरा नाता रखने वाली प्रख्यात नेता के तौर पर जानी जाती थीं।
उन्होंने कहा कि संजीदा व्यक्तित्व तथा दूसरों का पक्ष सुनने की योज्ञता के कारण वह सभी पार्टियों से सम्मान पाती थीं।
श्री बादल ने कहा कि वह एक शानदार व्यक्तित्व वाली शख्सियत थीं जिन्होने अपने तीन कार्यकालों के दौरान दिल्ली का सर्वांगीण विकास किया जिसे दिल्ली के लोग कभी नहीं भूलेंगे।
उन्होंने कहा कि श्रीमती दीक्षित ने दिल्ली का आधुनिकीकरण करके इसे एक साफ सुथरा तथा हरा भरा शहर बनाया। वह सदैव अपने विकास कार्यो तथा जनभलाई वाले स्वभाव के कारण याद की जाएंगी।