लुधियाना-फिरोजपुर : पंजाब की सियासत में दुर्लभ प्राणी की भांति कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अकसर अपने मार्मिक दिल में आम लोगों के लिए कितना दर्द रखते है, इसका स्पष्ट प्रमाण उस वक्त देखने को मिला, जब आज सुबह साढ़े 11बजे के करीब मसीद शेराशां वाली के नजदीक सारागढ़ी गुरूद्वारे से उनका सुरक्षा काफिला भारत-पाकिस्तान सरहदी जिले फिरोजपुर शहर से अबोहर के लिए गुजरते हुए अचानक हादसे के कारण सडक़ पर तड़प रहे एक फौजी को देखकर रूक गया।
स्थानीय निकाय मंत्री और गुरू के नाम से विख्यात नवजोत सिद्धू ने उसे देखा तो सीधे फौजी के पास पहुंच गए, तो फौजी ने उन्हें दर्द से सिसकते हुए बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह बुरी जख्मी हो गया है। बातचीत के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू , फौजी राकेश कुमार को सीधे सिविल अस्पताल पहुंचे और उसे एडमिट करवाया। सिद्धू ने खुद घायल फौजी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और डॉक्टरों को ठीक ढंग से इलाज करने की हिदायतें दी।
लोगों ने मंत्री सिद्धू द्वारा किए गए इस कार्य की प्रशंसा की। फौजी को सिविल अस्पताल में लाने वाले राजेश खुराना उर्फ टोनी ने बताया कि सिद्धू ने पुलिस को भी घायल फौजी की देखभाल के लिए भेजा। स्मरण रहे कि नवजोत सिंह सिद्धू अकसर गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ स्वयं मुश्किलें उठाकर भी सहायता करने के लिए जाने जाते है। बहरहाल इस घटना को लेकर पंजाब के लोगों में खूब चर्चा है और सोशल मीडिया पर भी नवजोत सिंह सिद्धू की रहमदिली के चर्चे हो रहे है।
– सुनीलराय कामरेड