लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

हरनेक सिंह नेकी को सरबत खालसा के जत्थेदारों के बाद श्री अकाल तख्त साहिब ने किया पंथ से खारिज

पंज सिंह साहिबानों द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब पर हुकमनामा जारी करते हुए नेकी को पंथ विरोधी कार्यवाही के आरोपों के चलते सिख पंथ से उसको खारिज कर दिया

लुधियाना-अमृतसर : पंज सिंह साहिबानों द्वारा आज श्री अकाल तख्त साहिब पर हुकमनामा जारी करते हुए न्यूजीलेंड के रहने वाले हरनेक सिंह नेकी को पंथ विरोधी कार्यवाही के आरोपों के चलते सिख पंथ से उसको खारिज कर दिया है। यह कार्यवाही आज श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई तख्तों के पांच सिंह साहिबान द्वारा विशेष बैठक के उपरांत घोषणा की गई। इससे 2 हफते पहले सरबत खालसा के जत्थेदारों ने भी बड़ी कार्यवाही करते हुए हरनेक सिंह नेकी को इन्ही आरोपों के चलते सिख पंथ से छेक दिया था।

उन्होंने भी समस्त सिख पंथ को आदेश दिया था कि कोई भी शख्स हरनेक सिंह नेकी के साथ किसी भी प्रकार का व्यापारिक, सामाजिक या धार्मिक सांझ नहीं रखेंगा।

हरनेक सिंह नेकी को पंथ से छेकने का फैसला आज श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में हुई पंज सिंह साहिबान की बैठक में लिया गया। पंज सिंह साहिबान द्वारा सिख पंथ को हरनेक सिंह नेकी के साथ प्रत्येक प्रकार के संबंध तोड़ लेने का हुकम दिया गया है और उन्होंने न्यूजीलेंड में चल रहे नेकी के रेडिय़ो चैनल को भी बंद करने के हुकम सुनाया है।

हरनेक सिंह नेकी को गुरबाणी और गुरू इतिहास के खिलाफ टिप्पणियों के आरोपों के चलते पंथ से खारिज किया गया है। जत्थेदारों के मुताबिक नेकी लंबे समय से विदेशी धरती पर रेडियो के माध्यम से सिख सिद्धांतों के खिलाफ प्रचार कर रहा था। श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई बैैठक के उपरांत जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने हुकम सुनाने के दौरान कहा कि हरनेक सिंह नेकी को 3 बार श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब किया गया था किंतु वह पेश नहीं हुआ, जिस कारण उसको पंथ से छेक दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरनेक सिंह नेकी और उसके साथियों द्वारा गुरू साहिबान, इतिहास और सिख सिद्धांतों के प्रति किए जा रहे दुष्प्रचार से सिख संगत के हृदयों को चोट पहुंची है। उसके खिलाफ न्यूजीलेंड ही नहीं बल्कि देश-विदेश की अमन पसंद संगत में भी रोष की लहर है।

इससे पहले सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिबान ज्ञानी गुरबचन सिंह ने भी हरनेक सिंह नेकी को निंदक करार देते हुए सिख संगत को उसके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए इकटठी होने की अपील की थी। इसके साथ ही इस संबंध में जत्थेदार ने सुप्रीम सिख कोंसल की डयूटी लगाई थी कि वे न्यूजीलेंड के समूह सिख संगठनों और सिख संगत को लेकर उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। जबकि शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी, दिल्ली कमेटी और दमदमी टकसाल के प्रतिनिधि मंडल ने भी न्यूजीलेंड की हाई कमीशन जोआना केमपकरज़ से मुलाकात करके नेकी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी।

– सुनीलराय कामरेड

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − seven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।