पंजाब में होशियारपुर में 15 वर्षीय नाबालिग अपने ही रिस्तेदार की हवस का शिकार बनी। लड़की के साथ इसी साल फरवरी महीने में यह वारदात हुई। आरोपी ने हाल ही में आठ दिन पहले भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची की मां को शक हुआ तो उन्होंने उसकी जांच करवाई, जिसमें पीड़िता गर्भवती पाई गई।
पुलिस ने बताया कि यह घटना इस साल फरवरी की है लेकिन पीड़िता ने अपनी मां को इसके बारे में तब बताया जब वह गर्भवती हो गयी। आरोपी की पहचान जसबीर सिंह के रूप की गयी है। उसने पीड़िता से कथित तौर पर तब दुष्कर्म किया जब वह घर पर अकेली थी और उसकी मां काम से बाहर गयी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पंजाब : युवक ने कांग्रेस विधायक से मांगा हिसाब तो थप्पड़ में मिला ‘ज़ोरदार’ जवाब
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने आठ दिन बाद नाबालिग से कथित तौर पर फिर दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो उसे गंभीर अंजाम भुगतना होगा। पीड़िता की मां को शक हुआ और उसने उसकी चिकित्सा जांच करायी जिसके बाद उसे अपने बेटी के गर्भवती होने का पता चला। जांच अधिकारी जसकरण कौर ने बताया कि सिंह पर भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।