भारतीय वायुसेना के लापता हुए विमान में पंजाब का मोहित गर्ग भी शामिल

Summary :

भारतीय हवाई सेना के एंटोनोव एएन-32 के बीती शाम अरूणाचल प्रदेश के मोचुका के नजदीक लापता हुए जहाज में जिला पटियाला के शहर समाना का मोहित कुमार भी शामिल था।

लुधियाना-पटियाला : भारतीय हवाई सेना के एंटोनोव एएन-32 के बीती शाम अरूणाचल प्रदेश के मोचुका के नजदीक लापता हुए जहाज में जिला पटियाला के शहर समाना का मोहित कुमार भी शामिल था। एनडीए के हुए चुनाव में करीब 5 साल भारतीय वायुसेना में बतौरे फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के रूप में सेवा निभा रहा मोहित कुमार ए.एन-32 जहाज के चालक सदस्यों में शामिल था। विमान के लापता होने की खबर मिलने के बाद पारिवारिक सदस्यों का आशंकाओं के चलते रो-रोकर बुरा हाल है। 
इस दौरान उनके परिजनों और यार-दोस्तों व रिश्तेदारों ने भगवान के आगे प्रार्थनाएं शुरू की हुई है। मोहित की शादी एक साल पहले पंजाब स्थित रहने वाले आस्था नामक युवती से हुई थी, जोकि इन दिनां असम में बैक अधिकारी के तौर पर कार्यरत है। जहाज के लापता होने की सूचना मिलने के बाद मोहित के पिता सुरिंद्रपाल और अन्य पारिवारिक सदस्य असम के लिए आज सुबह रवाना हुए और उनके देर शाम असम पहुंचने की संभावनाएं है। 
 स्मरण रहें, जोरहाट से उड़ान भरने के 33 मिनट बाद से एंटोनोव एएन-32 विमान लापता हो गया था। इस विमान में चालक दल के 13 सदस्य सवार हैं, लेकिन उनके बारे में भी कोई खबर नहीं है। चालक दल सदस्यों में एक विंग कमांडर, चार फ्लाइट लेफ्टिनेंट, एक स्क्वाड्रन लीडर और सात एयर मैन शामिल हैं। इस विमान की खोज के लिए वायुसेना, सेना और सरकारी तंत्र द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाये हुए है।
 
एएन-32 सैन्य साजो-सामान ले जाने वाला दो इंजन का परिवहन विमान है। भारतीय वायुसेना इसे 1984 से इस्तेमाल कर रही है। एएन-32 को भरोसेमंद विमान माना जाता है और भारतीय वायुसेना अपने कई अहम अभियानों में इसका इस्तेमाल कर चुकी है। वायुसेना में करीब 100 एएन-32 विमान हैं और उनका अपग्रेडेशन किया जा रहा है। लापता विमान का अभी अपग्रेडेशन नहीं हुआ था।
उधर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने टिवट में लिखा है कि वह समस्त यात्रियों की सुरक्षा हेतु प्रार्थना करते है। चीफ आफ एयर स्टाफ,  एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ चार दिनों की यात्रा पर स्वीडन गए हुए है।  अधिकृत सूत्रों के मुताबिक लापता हुए हवाई जहाज का पता करने के लिए भारतीय वायुसेना ने समस्त उपाय कार्यवन्ती किए जा रहे है। अधिकारियों के मुताबिक मोचूका एडवांस लेंडिग राउंड चीन की सीमा से अधिक दूर नहीं। 
– सुनीलराय कामरेड 

Shera Rajput