पंजाब मे विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसको लेकर राजनीतिक दलों के बीच सत्ता हासिल करने के लिए चुनावी रणनीति जारी हैं। पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भी लोगों के बीच अपनी छवि बनाने के लिए फ्री योजनाओं को एकमात्र हथियार बनाया है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होने वाला है जिसको लेकर कवि कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर अनेक तरह के आरोप लगाए और इसके बाद भाजपा ने भी केजरीवाल पर कटक्ष हमला शुरू कर दिया ।
केजरीवाल पर लगाया आरोप
दरअसल आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, एक दिन, केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि, वह या तो (पंजाब के) मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम होंगे।
पंजाब को लेकर अपनी राय रखी
जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि, कुमार विश्वास एक वक्त में अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्र थे उन्होंने खुलासा किया कि केजरीवाल ने जिस तरह से पंजाब को लेकर अपनी राय रखी है। उसपर मैं बस पंजाब निवासियों से कहना चाहता हूं कि केजरीवाल ईस्ट इंडिया कंपनी के तरीके से और उसी की किताब को पढ़कर पंजाब आये हैं।किस तरह से लोभ लालच देना है, लोगों को लड़ाना है। मजदूर को किसान के साथ, हिन्दू को सिख के साथ और अलग देश बनाने के नाम पर लोगों को इकट्ठा करना है। हमें इस व्यक्ति से बचना चाहिए और कुमार विश्वास के वीडियो को सुनना चाहिए। पंजाब को उसके बाद अपना मन बनाना चाहिए।
आदोंलन के समय हुई थी मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2012 में अन्ना आंदोलन के दौरान कवि कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल करीब आए, फिर जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ तो कुमार विश्वास भी संस्थापक सदस्यों में शुमार थे। हालांकि बाद में कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल के रिश्तों में खटास आई और दोनों अलग हो गए।