आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व नेता जगदीप सिंह नकई रविप्रीत सिंह सिद्धू, हरभाग सिंह देसु और कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह राय ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।
कई बड़े नाम भाजपा में शामिल
केंद्रीय मंत्री व पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राज्य के प्रभारी महासचिव दुष्यंत गौतम और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की उपस्थिति में इन सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। नकई पंजाब अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के प्रमुख संसदीय सचिव रह चुके हैं। वह दो बार मानसा से विधायक भी रहे हैं।
Former Shiromani Akali Dal leaders Shri Jagdeep Singh Nakai, Shri Ravipreet Singh Siddhu, Shri Harbhag Singh Desu and former Congress MLA Shri Shamsher Singh Rai #JoinBJP at party headquarters in New Delhi. pic.twitter.com/4cEGCQEgJL
— BJP (@BJP4India) December 29, 2021
शेखावत ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को घेरा
शेखावत ने इस अवसर पर पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जिस पंजाब के स्मरण पहले खुशहाली के तौर पर होता था, जिसका देश की अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा योगदान होता था उसे आज ड्रग, रेत व शराब माफियाओं व आर्थिक बदहाली के लिए जाना जा रहा है।
राजनीतिक कार्यकर्ता की भाजपा में रूचि – शेखावत
उन्होंने कहा, ‘‘इन नेताओं के आने से भाजपा की ताकत निश्चित तौर पर बढ़ेगी। नया पंजाब बनाने का हमारा लक्ष्य है और इसमें इन नेताओं का आना सहायक होगा।’’ बलूनी ने कहा कि पंजाब के राजनीतिक कार्यकर्ता लगातार भाजपा में रूचि ले रहे हैं और सदस्यता भी ग्रहण कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि वहां हवा किस ओर बह रही है।