लखीमपुर खीरी मामले में मुख्य आरोपी केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा से क्राइम ब्रांच की पूछताछ जारी है। आशीष के लखीमपुर खीरी क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचते ही पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी।
दूसरी समन जारी होने के बाद शनिवार 11:00 बजे से पहले आशीष मिश्रा अपने बयान को रिकॉर्ड करने के लिए पुलिस के सामने पेश हुए हैं। इस दौरान उनके बहुत से समर्थक लखीमपुर खीरी क्राइम ब्रांच के दफ्तर के बाहर तक पहुंच गए हैं, जहां आशीष मिश्रा का पूछताछ चल रही है।
आशीष मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सिद्धू ने शुरू किया था अनशन
नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की अपनी मांग के समर्थन में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था। रविवार को हुई हिंसा में मारे गए लोगों में स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप के घर पहुंचे सिद्धू ने कहा कि वह किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, उनका अनशन जारी रहेगा।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए उपद्रव में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद से सियासत का पारा अपने चरम पर है। कांग्रेस मामले को लेकर लगातार सक्रिय है। कांग्रेस समेत समक्ष विपक्षी दल आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी और केंद्रीय गृहमंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



